फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए विद्युत उपकेंद्र व जर्जर लाइनें बदलने की मांग पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा मंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत हस्तिनापुर की ओर से कस्बे की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भेजे गए दोनों प्रस्तावों पर शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि दोनों मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने 27 मई को ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर हस्तिनापुर के नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग की थी। ऊर्जा मंत्री ने 23 जून को जारी पत्र में बताया कि प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक का कहना है कि हस्तिनापुर में लगातार बढ़ते विद्युत भार के कारण कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं। नए उपकेंद्र की स्थापना तथा जर्जर विद्युत ढांचे के नवीनीकरण से हस्तिनापुर के उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें