महर्षि दयानन्द सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के निशानेबाज जिन्होंने मैडल जीते। (स्त्रोत संस्थान
मवाना। महर्षि दयानंंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के निशानेबाजों ने मेरठ में आयोजित प्रथम तिरंगा शूटिंग चैंपियनशिप में पदक प्राप्त कर शूटिंग रेंज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 21 से 24 फरवरी तक संपन्न हुई। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ कैटेगरी में दर्शन विकल ने 577/600 स्कोर के साथ चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी में तीसरा स्थान प्राप्त कर 3100 रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया।
10 मीटर एयर पिस्टल में अनंत बैंसला ने 579/600 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल व रजत सांगवान ने 576/600 स्कोर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं नवाजिश रिजवी ने एनआर कैटेगरी में 335/400 स्कोर के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर राइफल एनआर कैटेगरी में जिया धामा ने 390/400 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने सभी बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी।