फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेका हटाने के लिए महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव किठौली में देसी शराब की दुकान खुलने का विरोध महिला पिछले आठ दिनों से करते हुए ठेके के सामने धरने पर बैठी हुई हैं। मंगलवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने गांव किठौली पहुंचकर धरने पर बैठी महिलाओं को समर्थन देते हुए ठेके को हटाने के लिए अधिकारियों से मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाएं आठ दिनों से पूरे दिन ठेके के सामने धरने पर बैठी हुई हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में ठेका खुलने से माहौल खराब होगा। महिलाओं को ठेके के सामने से निकलना मुश्किल हो जाएगा। ठेका हटवाने के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक ठेका नहीं हटा है। मंगलवार को भी महिलाएं पूरे दिन ठेके के सामने धरने पर बैठी रहीं। महिलाओं से मिलने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से ठेका हटाने के लिए मिलेंगे। पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह मंगलवार को ग्रामीण विनोद व अन्य के साथ आबकारी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने गांव के रास्ते से ठेका हटाने के लिए अधिकारियों से बात की। इस दौरान अधिकारियों ने रास्ते से ठेके को हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें