फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में महिलाओं की भागीदारी अहम : रेनू पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा भारती की ओर से हुआ समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेवा भारती मेरठ प्रांत की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माधव कुंज में मातृ शक्ति प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें सेवा भारती की राष्ट्रीय महामंत्री रेनू पाठक और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेनू पाठक ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बेहद अहम है।
संचालन प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि ने किया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया। उद्घाटन सत्र में रेनू पाठक और सौम्या अस्थाना ने मातृ शक्ति को संबोधित किया। रेनू पाठक ने सेवा भारती की ओर से कराए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विभिन्न जिलों और महानगरों से लगभग 300 महिलाओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में सेवा भारती के चारों आयामों पर चर्चा हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और स्वावलंबन के अलग-अलग समूहों में शिक्षिकाओं के समक्ष जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में रश्मि गुप्ता ने नारी शक्ति के विभिन्न विमर्शों पर विचार व्यक्त किए। इस सत्र में सुरभि ने मंच का दायित्व संभाला। चतुर्थ सत्र में प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र ने संगठनात्मक स्तर पर मंथन किया।
विज्ञापन

प्रांत के सह कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल और देवी नंदा ने संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व संभाला। समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौम्या अस्थाना, सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष संदीप, संरक्षक मिथलेश तोमर, प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र और प्रांत मंत्री अखिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें