फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में टावर लगाने फिर से विरोध, धरने पर बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में टावर लगाने के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर स्थित एक प्लॉट में मोबाइल कंपनी के टॉवर का फिर से निर्माण करने आए कर्मचारियों का कॉलोनी की महिलाओं ने हंगामा करते हुए उन्हें भगा दिया। महिलाएं रास्ते पर धरना देकर बैठ गईं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया। इसकी जानकारी एसडीएम को भी दी गई।
विज्ञापन

कस्बे के पुराने हस्तिनापुर में आबादी के बीच लगाए जा रहे टॉवर को लेकर काफी दिनों से विरोध जताया जा रहा है। इसको लेकर एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मंगलवार सुबह कर्मचारी टावर लगाने पहुंचे। यह देख कॉलोनी की महिलाएं भड़क गईं और विरोध करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने गड्ढों की खुदाई शुरू की तो महिलाओं ने फावड़े से उसे भर दिया। आक्रोशित महिलाओं को देख कर्मचारियों को मौके से जाना पड़ा। उसके बाद महिलाएं रास्ते पर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर रास्ते से हटाया। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी कि वह मोबाइल कंपनी के टावर को नहीं लगनें देंगी। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। प्रदर्शन करने वालों में भगवती गिरी, गीता, मोनिका, बबीता, मालती, ममता, लाडो, केला, संगीता, अंशु, रिशु, प्रियंका, संगीता, सुमन, मिथलेश, प्रिया जैन, संजना जैन, सविता आदि मौजूद रही। वहीं, इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि टॉवर लगाने के लिए कंपनी द्वारा एनओसी नहीं ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें