फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति चुनाव के प्रभारी बने अंकुर मुखिया

विज्ञापन
भाजपा महामंत्री अंकुर मुखिया। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। प्रदेश में होने वाले गन्ना समिति के डायरेक्टर और चेयरमैन के चुनाव के लिए जिला महामंत्री अंकुर मुखिया को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा और बसपा की तरह अब भाजपा पार्टी भी गन्ना समिति के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। 16 मार्च को लखनऊ में पूरे प्रदेश स्तरीय बैठक होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह स्थगित कर दी गई है। जबकि प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्रीय नेतृत्व ने मेरठ समेत 13 जिलों के गन्ना समिति चुनाव प्रभारी बना दिए है। मेरठ में भाजपा जिला महामंत्री अंकुर मुखिया को जिम्मेदारी दी गई है। अंकुर मुखिया ने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ेगी। मेरठ में सकौती, दौराला, मवाना, मोउद्दीनपुर, मलियाना, मेरठ गन्ना समिति में चुनाव होगा। अभी चुनाव तिथि घोषित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें