फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती विवि में महिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। खेलो इंडिया अस्मिता महिला किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन शनिवार से सुभारती विवि के खेल मैदान में शुरू होगा। इसमें अन्य जिलों में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के बाद उत्तर प्रदेश की टीम का चयन होगा। यह टीम खेलो इंडिया नेशनल में भाग लेगी।
शुक्रवार को सुभारती विवि में हुई पत्रकार वार्ता में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर लाने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 जनवरी तक जम्मू में नॉर्थ जोन प्रतियोगिता चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके चयन के लिए शनिवार और रविवार को यहां स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। इसके बाद वह टीम नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए किया जाएगा। यह आयोजन खेल प्राधिकरण भारत और वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वार्ता में उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अरविंद शेरवालिया, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, आदित्य, डॉ. प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें