बिहार में एनडीए की जीत पर खुशी मनाते भाजपाई (स्वयं )
खरखौदा। बिहार में एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। बिजौली में जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार की जीत पर मिठाई बांटी। वहीं कस्बे में रवि त्यागी के आवास पर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर सतीश शर्मा, नरेश त्यागी, संजय त्यागी विशांत, जय करण गुर्जर, बिट्टू त्यागी, धर्मवीर त्यागी, बॉबी, प्रशांत त्यागी, सचिन त्यागी, राहुल, धर्मेंद्र वेद प्रकाश, सोनू शर्मा, मोनू सहित कई लोग मौजूद रहे।