लावड़। भाजपा नेता मोहन सैनी के कार्यालय पर रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा विषय पर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
बैठक में पुलिस मित्र खुशबू यादव, कुमार गौरव ने महिलाओं को 112, 1090 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया। टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या हिंसा की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। भाजपा नेता ने कहा कि महिलाओं का जागरुक और आत्मनिर्भर होना समाज की मजबूती के लिए जरूरी है।