फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 28 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को लेजेंड्स क्रिकेट क्लब और वीके एवेंजर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें लेजेंड्स क्रिकेट क्लब ने 28 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

लेजेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से राजेंद्र ने 56 गेंद में 89 रन की पारी खेली। सुमित शर्मा ने भी 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सागर और देशराज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीके एवेंजर की टीम 25 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से उत्तम सिंह ने सबसे अधिक 84 रन की पारी खेली। प्रमेश कुमार ने भी 14 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मनोज ने 3, सुमित शर्मा ने 3 और रविंद्र ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच राजेंद्र को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें