फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा देने गए छात्र को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

Sun, 08 Mar 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित एसडी इंटर कालेज सदर में परीक्षा देने गए छात्र को आई-20 कार ने टक्कर मार दी। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार लेकर भाग गया। घायल छात्र को प्यारे लाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कार चालक के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के ग्राम जौला निवासी जैद ने बताया कि उसका चचेरा भाई मोहम्मद साद एसडी इंटर कालेज सदर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आया था। पेपर देने के बाद वह कालेज से बाहर आया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई-20 कार आई। उसने साद को टक्कर मार दी। इसमें साद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कार लेकर महताब सिनेमा की ओर भाग गया। लोगों ने पीछा किया लेकिन उसका पता नहीं चला। साद को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनाें को सूचना दी। साद की हालत गंभीर बनी हुई है। जैद की तहरीर पर सदर बाजार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सदर पुलिस ने कालेज व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें