मेरठ। सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बुधवार को महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की। जिसमें पुलिस से संबंधित कुल 27 प्रकरण प्राप्त किए और संबंधित अधिकारी को तुरंत समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के बाद डॉ. अग्रवाल ने नारी निकेतन का भी निरीक्षण किया है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें। पीड़ित महिला खुलकर अपनी बात रखें। पुलिस अधिकारी महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक कटारिया, सीओ अभिषेक पटेल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश रॉय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, पुलिस महिला थाना व एएचटीयू प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद