फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर के लोगों को बाढ़ से नहीं मिल रही राहत

विज्ञापन
हंगामा करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात होने पर सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ भीमकुंड तिराहे पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा खादर क्षेत्र में हर साल बाढ़ से किसानों की फसलें तबाह हो जाती हैं। जैसे ही बरसात का मौसम आता है, किसानों के लिए मुसीबत पैदा हो जाती है। बीते सालों की तरह इस साल भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जाता। प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों खर्च करने के बावजूद किसानों को बाढ़ से राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह ने कहा कि बांध बनने के बाद भी किसानों का नुकसान हो रहा है। सरकार इस पर ध्यान दे और किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें