फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीड़न : संगीता जैन

विज्ञापन
धामपुर के एसबीडी कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा संपन्न सुनवाई कार्यक्रम में महि
विज्ञापन
धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को एसबीडी कॉलेज जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोग की सदस्य संगीता जैन ने महिलाओं उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

संगीता जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। अब महिला अपने आपको असहाय या लाचार न समझे। सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है। उनकी समस्याओं का मौके पर निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
किसी भी महिला का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं और उत्पीड़न से बचाव के हेल्पलाइन नंबरों को चलाया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान कई महिलाओं की शिकायतों को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रीतू रानी, तहसीलदार धनराज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे, प्रबंधक रेनू गोयल, प्राचार्या डॉक्टर पूनम चौहान, डिप्टी कमिश्नर एलआरएलएम वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें