फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को चिरौड़ी फार्म हाउस के ब्लॉक-बी में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में केंद्र की सचिव डॉ. विनीता वर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर इंदु सैनी एवं मिशन नारी शक्ति की प्रभारी ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में मजबूत भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. रेखा दीक्षित ने सभी का आभार जताया। कार्यशाला में डॉ. श्वेता आनंद, डॉ. निमिषा टेहरी, डॉ. दामिनी मैथली, किरन, वर्णिका त्यागी, मनीषा, अनुराग सहित अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें