फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोटी कमाई का झांसा देकर महिलाओं से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा (मेरठ)। प्राइवेट कंपनी में मोटी आमदनी का झांसा देकर महिलाओं से हजारों रुपये ठग लिए। घटना के संबंध में महिलाओं ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में मामूली निवेश कर लखपति बनाने का ख्वाब दिखाकर शातिर दंपती ने कई गांवों की महिलाओं से लाखों रुपये की रकम ठग ली। कप्तान से शिकायत कर थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। समाधान दिवस पर महिलाओं ने थाने में हंगामा भी किया। थाना क्षेत्र के गांव नंगला येजदी निवासी रेखा पत्नी ध्यान सिंह से 50 हजार रुपये, रितू पत्नी पुजारी से एक लाख रुपये, ममता से 50 हजार रुपए, शीला से 50 हजार रुपये, महेंद्री से 21 हजार रुपये, ममता से 50 हजार रुपये, भैंसा निवासी, लक्ष्मी से 50 हजार रुपये, सावित्री से 50 हजार रुपये, वीरवती से 21 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने गांव बडसू थाना खतौली निवासी मुस्कान व उसके पति रूपेश पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सब्जबाग दिखाकर प्रत्येक महिला से 7 हजार रुपये जमा कराकर 11 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया था। थाने पर महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर पैसे दिए थे लेकिन दो वर्षों में उन्हें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने पैसा ऐंठने वाली एक महिला व उसके साथी पुरुष को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें