फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभा रहीं महिलाएं

Sat, 23 Nov 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिवार कल्याण कार्यक्रमों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की सहभागिता बहुत कम रहती है। परिवार नियोजन के प्रति पुरुष जागरूक नहीं दिख रहे हैं। जिले में पिछले सालों में हुई नसबंदी की स्थिति देखे तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

इस साल अभी तक 308 महिलाओं के सापेक्ष सिर्फ 9 पुरुषों ने ही नसबंदी कराई है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन ये सिर्फ कागजों में दौड़ रही है और धरातल पर इसका प्रभाव नजर नहीं आता। प्रचार-प्रसार के दावे के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पुरुषों को जागरूक नहीं कर पा रहा है। इसके चलते नसबंदी में पुरुषों की भागीदारी पांच प्रतिशत से कम रहती है।
पिछले सालों में हुई नसबंदी की स्थिति
साल महिला पुरुष

2018-19 562 14
2019-20 622 12

2021-22 630 17
2022-23 643 19

2023-24 617 19
2024-25 308 09

जिले में शुरू हुआ पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
शामली। परिवार कल्याण कार्यक्रमों में सहभागिता के उद्देश्य को लेकर 21 नवंबर से चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू किया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया यह पखवाड़ा दो चरणों में होगा। 21 से 27 नवंबर तक मोबिलाइजेशन चरण में आशाएं घर-घर जाकर जागरूक करते हुए नसबंदी के इच्छुक पुरुषों की सूची तैयार करेंगी। इसके बाद दूसरा सेवा प्रदायगी चरण 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें अस्पतालों में परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस पखवाड़े के तहत पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें