फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतियों के गलत बर्ताव से अवसाद का शिकार हो रहीं पत्नियां, काउंसिलिंग में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 06 Nov 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घरेलू हिंसा
विज्ञापन
पतियों की गलत आदतें और बर्ताव महिलाओं को डिप्रेशन का मरीज बना रहा है। पति की शराब पीने की लत, गुटखा खाने और गाली गलौज से महिलाएं अवसाद का शिकार हो रही हैं। मेरठ में जिला अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में आने वालीं करीब एक हजार महिलाओं की काउंसिलिंग के दौरान स्टडी में यह चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 महिलाएं मानसिक रोग ओपीडी में आती हैं। काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि पुरुषों की गलत आदतें और व्यवहार महिलाओं को मानसिक रोगी बना रहा है। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ही दिमागी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा इस पर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। 

इस वजह से महिलाओं में एडजस्टमेंट डिसऑर्डर (समायोजन मनोविकार) की समस्या काफी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की मानसिक रोग ओपीडी में अधिकतर महिलाओं में इसी तरह की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा हर दूसरी महिला डिप्रेशन से ग्रस्त पाई जा रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान पता चलता है कि इसका कारण पुरुषों में अत्यधिक शराब पीने की लत, पारिवारिक कलह, जरूरत से ज्यादा रोकटोक, मारपीट और गाली गलौज आदि हैं। इसकी वजह से वह सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो रही हैं।

जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेंद्र किशोर ने बताया कि महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। अधिकतर महिलाओं का ध्यान लगाने में दिक्कत महसूस होती है, दुखी रहना, रोना, घबराना, तनाव, चिंता, अनिद्रा की समस्या है। महिलाओं में आत्महत्या का विचार तक आ रहा है। ऐसी महिलाओं को ठीक करने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की भी जरूरत पड़ती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें