फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मेरठ सबसे ज्यादा प्रदूषित, दिवाली तक और मोटी होगी धूल की चादर 

Tue, 06 Nov 2018 10:01 AM IST
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आतिशबाजी से पहले ही मेरठ की हवा दम घोंटने लगी है। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण ने महानगर के लोगों को सांस लेना मुश्किल कर दिया है। सीजन में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य स्थिति के मुकाबले चार गुणा खराब और खतरनाक स्थिति से दो गुणा है। वायु प्रदूषण का यह सूचकांक पूरे एनसीआर में सर्वाधिक बताया गया है। सोमवार को सड़कों पर सांस लेने में आम लोगों को भारी परेशानी महसूस हुई।  
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को पूरे दिल्ली व एनसीआर में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण मेरठ में रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली, गाजियाबाद के बाद यहां की हवा पूरी तरह प्रदूषित रही। दीपावली से पहले इस स्थिति को लेकर मौसम विज्ञानी और आम लोग चिंतित हो उठे हैं। अक्तूबर से जारी वायु प्रदूषण का ग्राफ नवंबर में भी लगातार बढ़ रहा है।

इस सीजन में सोमवार सर्वाधिक प्रदूषित दिन माना गया है। धूल का असर इतना ज्यादा रहा कि 10 बजे तक भी दृश्यता स्पष्ट नहीं हुई और आसमान पर धूप निकलने के बावजूद दिन भर धुंआ छाया रहा। दोपहर बाद तो सूरज की किरणों को भी इस कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया और दृश्यता लगातार कम होती चली गई।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मेरठ के बेगमपुल पर पीएम 2.5 का लेवल 504 माइक्रोन प्रतिघन मीटर पहुंच गया। तीन दिन पहले हालात में काफी सुधार आया था, लेकिन अब फिर से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। 

सर्द मौसम और तेज हवाओं के बीच सोमवार सुबह दस बजे तक धूल का असर ज्यादा रहा। आंखों में जलन होने के साथ ही सांस लेने में भी परेशानी हुई। मौसम विज्ञानियों ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए अंदेशा जताया है कि दिवाली तक धूल की चादर और मोटी होगी। ठंड भी बढ़ेगी। पहाड़ों पर दो दिन से हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। शनिवार को बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते दिन का तापमान गिरकर 26 डिग्री के पास पहुंच गया था। 

रविवार दिन में मौसम गर्म होने से तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन रविवार देर शाम से ही हवा की रफ्तार तेज हो गई। सोमवार तड़के करीब चार बजे से धूल का असर ज्यादा रहा। जिसके चलते टहलने निकले लोगों ने आंखों में जलन होने और सांस लेने में दिक्कत लेने की बात कही।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिन पूर्व धूल का असर दिल्ली एनसीआर से कम होने के बाद अब फिर से प्रदूषण का मानक बढ़ रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा बीते अक्तूबर माह में सर्दी का असर जल्दी दिखाई दिया। फिर नवंबर की शुरुआत में भी तापमान गिर रहा है। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिन का तापमान 3.4 डिग्री गिरा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में नमी ज्यादा बढ़ गई है, जिस कारण से सुबह के समय कोहरा और धूल का असर दिखाई दिया। ऐसे मौसम में आंखों में जलन होती है और सांस लेने में भी दिक्तत रहती है। अभी ठंड और बढेगी। 
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ का हाल 
 बेगमपुल  504  
 घंटाघर चौराहा  430  
 केसरगंज चौराहा  398 
पीवीएस मॉल चौराहा  385 
 एल ब्लाक चौराहा    360  
 बेगमबाग 377   
 मलियाना चौराहा    348 
 
348 

दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम हाल 
मेरठ  505  
नोएडा 433  
ग्रेटर नोएडा  425 
बुलंदशहर    406 
दिल्ली   426  
बागपत   449   
गुड़गांव   325
हापुड़     498 

यह है एयर क्वालिटी इंडेक्स
0-70    सही
75-130 सामान्य
130-190 खराब
190-230   ज्यादा खराब
230-340   खतरनाक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें