फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, अवैध कब्जा हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव चेतावाला निवासी महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी भूमि से भू-माफिया का अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने संतोष कुमार सिंह को गांव चेतावाला की महिलाओं ने दिए पत्र में बताया है कि गांव के 56 परिवारों के घरों के सामने स्थित खाली सरकारी जमीन पर कुछ भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया था।
एसडीएम के आदेश पर 30 जून को नायब तहसीलदार सचिन चौधरी के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर अवैध कब्जा ढहाने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए अभियान को बीच में ही रुकवा दिया और बुलडोजर को वापस भेज दिया, जिससे जमीन पूरी तरह कब्जा मुक्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि उसी शाम कब्जा करने वाले दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीण फेलु और कमल पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने और 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद हमलावर वहां से भाग गए, लेकिन जाते-जाते वे पीड़ितों को घर में घुसकर जान से मारने और गायब करने की धमकी दे गए। गांव वालों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सरकारी भूमि को पूरी तरह खाली कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें