फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के साए में महिलाओं के दिन और रात, जुबान पर सिर्फ निर्वस्त्र युवकों की बात

विज्ञापन
दौराला- भराला गांव में एकत्रित होकर बैठे ग्रामीण निर्वस्त्र युवकों के बारे में बात करते। स्रोत 
विज्ञापन
- रात में ग्रामीण दे रहे पहरा, महिलाओं ने खेतों में जाना छोड़ा, बेटियां स्कूल-कॉलेज जाने से रही डर
विज्ञापन

दौराला। भराला गांव में पिछले एक सप्ताह में तीन महिलाओं और एक बच्ची को खेत में खींचने वाले निर्वस्त्र युवकों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस कारण ग्रामीणों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है। दिनभर मोहल्ले की महिलाएं एकत्रित होकर निर्वस्त्र युवकों की ही बात कर रही हैं और रात में ग्रामीण पहरा देकर महिलाओं के डर को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को भी मुस्तैद किया गया है। गांव में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन अभी तक निर्वस्त्र घूमने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
लगभग 35 साल पहले मेरठ जिले समेत आसपास के जिलों व राज्यों में कच्छा-बनियान गिरोह का आतंक छाया था। घर-घर में इसकी दहशत साफ दिखाई देती थी। इस गिरोह को पुलिस ने पकड़कर कई मामलों का खुलासा किया था। अब भराला गांव में निर्वस्त्र युवकों का गिरोह ग्रामीणों में दहशत फैलाए हुए है। खासकर, महिलाओं, युवतियाें और बच्चियों को यह गिरोह अकेला पाकर खेत में खींचने का प्रयास करता है। पिछले एक सप्ताह में गांव की तीन महिलाओं व इकलौता गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची के साथ यह वारदात हो चुकी है। इस कारण महिलाओं में दहशत का माहौल है। वह घर से अकेली कहीं जाने में भी कतरा रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को दलित बस्ती में महिलाओं व पुरुषों की जुबान पर दिनभर निर्वस्त्र घूम रहे संदिग्ध युवकों की बात रही। ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में भी दो युवक बाइक पर नजर आए। कद काठी से वह घटना को अंजाम देने वाले युवक ही लग रहे थे। टॉर्च से उन्हें देखा तो वह भाग गए और फिर नजर नहीं आए। यदि, कोई महिला खेतों में काम पर जा रही है तो वह ग्रुप में या अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर जा रही है। अधिकांश महिलाओं ने खेतों में जाना छोड़ दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार में काफी शांति है, लेकिन कुछ दिनों से इस तरह के मामलों ने शांति व्यवस्था को बिगाड़ रखा है। पुलिस को जल्द ऐसे लोगों को पकड़कर कार्रवाई करनी चाहिए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि लगातार युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन



ड्रोन उड़ाया, कैमरा भी लगाया, नहीं लगा कोई हाथ
गांव निवासी महिला को शनिवार सुबह निर्वस्त्र युवकों द्वारा खेत में खींचने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ ईख के खेतों में कांबिंग की थी, लेकिन कोई युवक दिखाई नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर युवकों की तलाश की, परंतु कोई दिखाई नहीं दिया। अब, पुलिस ने उसी रास्ते पर स्कूल के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है, ताकि इस तरह की हरकत करने वाले युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएं। साथ ही पुलिस को भी मौके पर मुस्तैद किया गया है।

दौराला- भराला गांव में एकत्रित होकर बैठे ग्रामीण निर्वस्त्र युवकों के बारे में बात करते। स्रोत 

दौराला- भराला गांव में एकत्रित होकर बैठे ग्रामीण निर्वस्त्र युवकों के बारे में बात करते। स्रोत 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें