नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने विचार रखे। कहा कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भी भागीदारी है।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी शकील कुरैशी और स्वच्छता अभियान के नगर ब्रांड एंबेसडर सुशील गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहीं हैं। क्रिकेट, एयर फोर्स पायलट, वैज्ञानिक, शिक्षिका, खेती, व्यापार सभी में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहीं हैं। पुरुष टीम की तरफ हाल ही में महिला क्रिकेट टीम ने भी विश्वकप जीता था। कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, लक्ष्मी सैनी, बबिता सैनी, सफाई कर्मचारियों, विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव वाल्मीकि, भावना सैनी, अंजू सैनी, राकेश, संगीता, दिलावरी, अनीता, बुलबुल, पूनम, कविता, प्रीति, सुधा आदि मौजूद रहे।