फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईद व नवरात्र पर शराब के ठेके बंद रहें

Mon, 09 Mar 2026 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
एआईएमआईएम कार्यकर्ता एस डी एम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने ईद व नवरात्र पर शराब ठेकों को बंद कराए जाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में उन्होंने यह भी बताया कि टंकी के लिए पाइप डालने के नाम पर पूरे नगर में सड़क खोद दी गई है।
विज्ञापन

जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ईद और नवरात्र के पर्व आने वाले हैं इसलिए पर्व से पहले सडकों की मरम्मत होनी चाहिए। नालों को स्लैब से कवर कराए जाने चाहिए। खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने और जर्जर खंभों को बदलवाए जाने की मांग की। ईद व नवरात्र पर सफाई की विशेष व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष महमूद शेख, विनोद कुमार, दिलशाद अंसारी, नईम मलिक, आबिद कुरैशी, डा. असद सिद्दीकी, शाहकमर, सरताज कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें