उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक विवाहित महिला के साथ उसके घर में घुस कर कथितरूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी भगत सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।