फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डेस्क 24 घंटे करेगी पीड़ितों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डेस्क 24 घंटे करेगी पीड़ितों की सुनवाई
विज्ञापन

दौराला/खरखौदा/सरधना/किठौर/रोहटा/ मुंडाली/जानीखुर्द/हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़/सरधना। जनपद के थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को इसके उद्देश्य की भी जानकारी दी गई।
दौराला थाने में महिला हेल्प डेस्क का मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर एवं कुसुम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या वीना विहान ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। यहां डेस्क प्रभारी का जिम्मा शबाना खान को सौंपा गया है।
विज्ञापन

खरखौदा थाना में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा एवं सम्मान को सुरक्षित रखना है। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा एवं स्टाफ मौजूद रहा।
सरधना थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सीओ आरपी शाही व नायब तहसीलदार ललिता सिंह द्वारा किया गया। यहां महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई जितेंद्र को बनाया है। यहां महिला मोर्चा से इंद्रा मानव नामित सभासद, सुजाता सैनी, प्रेमलता सक्सेना, विमला अरोड़ा आदि मौजूद रहीं। यहां दो शिकायतें दर्ज कर समाधान कराया।
किठौर थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू सिंह व सीओ किठौर देवेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से महिलाएं राहत महसूस करेंगी। यहां राजकीय इंटर कॉलेज व स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
रोहटा थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कार्यवाहक डॉ. साक्षी चौहान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क से महिलाओं में आत्मसम्मान की सुरक्षा की भावना जागृत होगी। यहां थाना प्रभारी विजय कुमार, दरोगा सोनू चौधरी व अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
जानीखुर्द थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन डॉ. पूनम चौधरी ने किया। यहां विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि सरकार की इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण होगा। यहां अनिल जानी ब्लॉक प्रमुख, मुकेश चिकारा, सोनू पुनिया, विनोद जिंदल, आफतारा, सोनू शर्मा, अभिमन्यू सांगवान, गुलजार चौहान रहे।
मुंडाली थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन राजकीय हाईस्कूल विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू रस्तोगी ने फीता काटकर किया। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि डेस्क प्रभारी महिला ही होगी।
हस्तिनापुर थाने में हेल्प डेस्क का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना एवं थाना प्रभारी अशोक सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई होगी। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
परीक्षितगढ़ थाने में गुरुकुल कन्या विद्यालय की संस्थापिका रश्मि आर्य ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। यहां थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने कहा कि महिलाएं बेझिझक समस्याएं लेकर आएं उनका तत्काल समाधान होगा।
बहसूमा थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभांरभ डॉ. अंशु गोयल ने फीता काटकर किया। थानाध्यक्ष शिवदत्त ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मी तैनात होने से पीड़ित को अपनी समस्या बताने में आसानी होगी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी।
फलावदा में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं छात्राओं को उनके अधिकार व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया महिला हेल्प डेस्क पर किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यहां गगसोना निवासी महिला की पारिवारिक समस्या का समाधान किया गया।
मवाना थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन डॉ. चित्रा त्यागी तथा भाजपा नेत्री सुधा चौहान फीता काटकर किया। यहां सीओ उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा, मोनिका गोला, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी बबीता कुमारी, नाजमा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं, तहसील में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ महिला लेखपाल रुदाली वर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्री तथा मारुखा ने फीता काटकर किया। यहां एसडीएम कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय उपाध्याय, लेखपाल नीरज, सुनील कुमार, नौशाद आदि तहसील का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

महिलाएं भी अच्छा व्यवहार करें
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत शुक्रवार को महिला यात्रियों का यात्रा के दौरान व्यवहार पर संगोष्ठी र्हुई। इसमें कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं को यात्रा के दौरान सबसे अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उन्हें आरक्षित सीट पर बैठकर सफर करना चाहिए। यदि वहां स्थान नहीं मिले तो सुरक्षित स्थान पर बैठना चाहिए। वे परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन 1090 की सहायता ले सकती हैं। यहां शिक्षक नेता नरेश पाल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, डॉ. इकरामुद्दीन, प्रधान लिपिक राजकुमार, अभिषेक लांबा, अंजू रानी व मंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें