फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट मामला: तिरंगा चौक पर महिलाओं की हुंकार, हक की लड़ाई तेज, समाधान न हुआ तो आंदोलन उग्र

Mon, 11 May 2026 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 स्थित तिरंगा चौक पर धरना दे रही महिलाओं ने प्रेस वार्ता कर चेतावनी दी कि सेटबैक और आवास विकास की कार्रवाई से लोगों में भय का माहौल है। महिलाओं ने कहा कि समाधान न होने पर आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
धरने पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 स्थित तिरंगा चौक पर धरना दे रही महिलाओं ने सोमवार दोपहर प्रेस वार्ता कर अपने आंदोलन को लेकर स्पष्ट रुख जताया। महिलाओं ने कहा कि उनकी आवाज लगातार नजरअंदाज की जा रही है, लेकिन अब वे अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन


सेटबैक और कार्रवाई से लोगों में भय
धरनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कहा कि सेटबैक और आवास विकास की कार्रवाई से आम परिवारों में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपने घरों को लेकर चिंता सता रही है। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

यह भी पढ़ें: CM Yogi In Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान न हुआ तो आंदोलन होगा उग्र
महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से परेशान हैं और अब उन्हें न्याय चाहिए।

मकानों के साथ सम्मान की भी लड़ाई
प्रेस वार्ता के दौरान महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल मकानों की नहीं, बल्कि परिवारों के अधिकारों और सम्मान की भी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर शालिनी, राधा गुप्ता, शीतल पूजानी और राज मोगा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें