फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंदगी और बंदरों के आतंक से भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी पहुंचे, अधिकारियों से तीखी बहस

Mon, 11 May 2026 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण गंदगी, बंदरों के आतंक और बिजली समस्या को लेकर ट्रैक्टर ट्राली से कमिश्नरी कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के कई गांवों में गंदगी और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्राम कुंडा, ग्राम पुट्ठा और ग्राम डूंगरावली सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमिश्नरी कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: CM Yogi In Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात 

विज्ञापन

लंबे समय से बनी हुई है समस्या
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में काफी समय से सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

बंदरों के हमलों से दहशत
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है। कई बार बंदरों ने बच्चों और बुजुर्गों पर हमला किया है, जिससे लोग घरों से निकलने तक में डर महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाकर क्षेत्र को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन
प्रदर्शन में वार्ड नंबर छह के पार्षद प्रशांत कसाना भी सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचे और धरने में शामिल हुए। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था सुधारने, बंदरों को पकड़वाने और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।

बाद में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें