फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर मन मोहा

Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कादराबाद गढ़वाली लोक संस्कृति थाड कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। गांव विजयनगर के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित गढ़वाल लोक संस्कृति कार्यक्रम में गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सोमवार महिलाओं ने पर्वतीय वेशभूषा में सज-संवर कर एक विशेष लय व ताल के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक पूरण सिंह असवाल व गंगो देवी ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष चैत्र माह में किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की पुरानी पहचान व सभ्यता को बचाना है। कार्यक्रम में सभी उत्सापूर्वक भाग लेते हैं। एक माह से चल रहे थाड़ लोकगीत व नृत्य कार्यक्रम में विजयनगर सहित भिक्कावाला, तुरतपुर, मुरलीवाला ,जामनवाला आदि सहित कई गांवों की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। आशा देवी, दीपा रावत, कमला देवी, आरती देवी, मालती देवी रेनू रावत, बालम सिंह बिष्ठ, बाघ सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें