फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं ने सीखा सुगंधित तेलों से डिजाइनर मोमबत्ती बनाना

Wed, 08 Oct 2025 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- तीन दिवसीय प्र​शिक्षण के समापन पर मौजूद महिला प्र​शिक्षणार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का बुधवार को समापन किया गया। महिलाओं ने प्रशिक्षण में सुगंधित तेलों से डिजाइनर मोमबत्ती बनाना सीखा।
मुख्य अतिथि भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार रहे। खतौली ब्लॉक के गांव लिसौडा एवं टबीटा की महिलाओं को कौशल विकसित करके स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को एक जिला एक उत्पाद मुहिम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रश्मि तीन दिन के प्रशिक्षण में महिलाओं को सुगंधित तेल से डिजाइनर मोमबत्ती बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि सुगंधित फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने की विधि भी महिलाओं को सिखाई। डॉ. विवेक, डॉ. पीसी जाट, डॉ. निशा वर्मा ने महिलाओं को प्राकृतिक रंगों से रंगोली, रंगाई व छपाई की जानकारी दी। संचालन वर्णिका त्यागी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें