मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने बुधवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन न्यू मीनाक्षीपुरम स्थित साईं इंटर कॉलेज में आयोजित किया। प्रतियोगिता में साईं इंटर कॉलेज और वर्धमान एकेडमी स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। वर्धमान एकेडमी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साईं इंटर कॉलेज की छात्राएं रनरअप रहीं।
निर्णायक मंडल में शाखा संरक्षक लोकेश कुमार, उपाध्यक्षा डॉ. शशि खन्ना और संस्कार संयोजक टीम से प्रतिभा अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन ममता गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गंगा शाखा के संरक्षक लोकेश कुमार, अध्यक्ष दीप्ति सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. शशि खन्ना, कोषाध्यक्ष ममता गोयल, शाखा सदस्य प्रतिभा अग्रवाल और संगीता शर्मा की मौजूद रहीं। सांईं इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य सतीश सैनी, ऋतु पंवार, ज्योति व वर्द्धमान एकेडमी स्कूल से श्वेता कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। पर्यवेक्षक सोनिया कश्यप, मुख्य अतिथि मुकेश चंद्र गुप्ता और मीडिया प्रभारी सुरेश कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद