मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी के सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’ के सहयोग से फिजियोथैरेपी कॉलेज सुभारती विवि प्रांगण में जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा आज के जागरूक समाज में ऐसी महिलाएं हैं, जो बीमारी छुपाती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेशचंद्र पूर्व न्यायमूर्ति प्रयागराज उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशन तथा प्रोफेसर डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डीन-फैकल्टी ऑफ लॉ के मार्गदर्शन एवं प्रो. डॉ. रीना बिश्नोई के सहयोग से ‘सरवाइकल कैंसर, ड्रग्स, धूम्रपान और शराब का उन्मूलन’ पर हुआ। डॉ. सुषमा प्रकाश स्त्रीरोग विशेषज्ञ ने सरवाइकल कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया। आज के जागरूक समाज में ऐसी महिलाएं हैं, जो बीमारी को छुपाती है। कैंसर का शुरुआत में पता लग जाएं तो बेहतर इलाज से राहत मिल सकती है। डॉ. प्रकाश ने भी सरवाइकल कैंसर के विषय में बताया। डॉ. सौरभ शर्मा प्रो. कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने शराब व तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे बताते हुए कहा कि सुभारती के अंतर्गत विभिन्न नशा-मुक्ति केंद्र स्थापित है। जिनमें सुगमता से बुरी लत से छुटकारा पाया जा सकता है।
डॉ. सारिका त्यागी कन्वीनर लॉ क्लब ने सुभारती लॉ कॉलेज में स्थापित नि:शुल्क विधिक सहायता केन्द्र से अवगत कराया गया। इस दौरान आयशा प्रवीण, रंजना नेगी, पूनम ढिल्लन, बलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।