फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रत्येक युग में सशक्त रही है नारी

विज्ञापन
सीसीएसयू की लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्रोफेसर। स्त्रोत विव
विज्ञापन
राष्ट्र सेविका समिति मेरठ प्रांत द्वारा सोमवार को सीसीएसयू के अटल सभागार में भारती नेशनल कन्वेंशन ऑफ वुमेन थॉट लीडर्स – नारी तू नारायणी का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आईं शिक्षाविद्, चिंतक एवं समाजसेवी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनीता गोस्वामी ने किया और डॉ. पायल अग्रवाल ने वक्ताओं का परिचय प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. केके शर्मा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की धुरी नारी ही है। उन्होंने नर से नारी और नारी से नारायणी तक के वैचारिक एवं सामाजिक सफर की व्याख्या की। कहा कि नारी प्रत्येक युग मे सशक्त रही है। प्रो. सत्यम कुमारी ने शंकराचार्य को शास्त्रार्थ में चुनौती देने वाली नारी का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्यारहवीं शताब्दी में अनेक महिलाओं को संत की उपाधि प्राप्त हुई। उन्होंने नीता अंबानी, सुधा मूर्ति जैसी समकालीन महिलाओं का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि नारी नेतृत्व, करुणा और मूल्यबोध के साथ समाज को दिशा दे सकती है।
कार्यक्रम में यह संदेश रेखांकित किया गया कि नारी की सफलता का अर्थ अपनी वैदिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक दायित्वों से दूर जाना नहीं है। परिवार में रहते हुए, स्नेह और मूल्यों को बनाए रखते हुए भी नारी आत्मनिर्भर, सशक्त और समाज-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम में प्रो. शिवानी, प्रो. अमिता अग्रवाल, प्रो. रेनू शुक्ला, प्रो. बिंदु शर्मा, सुकंज अग्रवाल, प्रो. लता कुमार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें