फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में महिलाओं ने ठेके में घुसकर सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, पेटियों में लगाई आग

Sun, 21 Jul 2019 05:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब की बोतलों को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने देशी शराब के ठेके में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान महिलाओं ने ठेके के भीतर रखी बोतलों को आग के हवाले कर दिया। ठेके के मालिक ने डेढ लाख का नुकसान होने की बात कही है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुलिमानपुर मार्ग पर रविवार सुबह मानपुर गांव की महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और ठेका खोलने का विरोध किया। 

ठेके के मालिक योद्धा सिंह का आरोप है कि महिलाए पुरुष और बच्चे ठेके पर पहुंचे और ठेके के भीतर घुस गए। यहां उन्होंने बोतलों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाहर खड़े युवकों ने पेटियों में आग लगा दी। काफी देर तक हंगामा करने के बाद लोग वहां से गए। ठेके के मालिक न बताया कि ठेके पर तकरीबन डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें