फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी को बैंक से निकालने पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
यूनियन बैँक की शाखा हसनपुर कलां पर महिला सहायता समूह की म​हिलाएं हंगामा करती हुई। स्त्रोत:- संव
विज्ञापन
माछरा। गांव हसनपुर स्थित यूनियन बैंक शाखा में महिला समूह के खाते नहीं खोलने, बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड द्वारा अभद्रता करने पर महिला समूह की सदस्यों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला सहायता समूह का गठन किया गया है। अनेक महिलाओं द्वारा समूह बनाकर अपना कार्य सुचारू रूप से कर रही हैं। ब्लाॅक समन्वयक प्रबंधक वैशाली ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर जो महिला सहायता समूह चल रहे हैं, उनके ऋण प्राप्ति के लिए बैंक में आवेदन किया जाता है, जिससे वह लोन लेकर अपने समूह को प्रगति दे सकें। यूनियन बैंक शाखा हसनपुर कलां में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एक महिला सखी बैंक में नियुक्त की गई है, जो आवेदन पत्र पर ऋण दिलाने में सहायता करती हैं। महिला सहायता समूह की सखी तान्या को बैंक में स्थित गार्ड द्वारा यह कहकर निकाल दिया गया कि आप बैंक में नहीं बैठ सकती हैं। इस पर महिला सहायता समूह की सदस्यों ने बैंक पर हंगामा किया और कहा कि बैंक कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके ऋण आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के आदेश पर बैंक के सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें बैंक से बाहर निकाल दिया।
महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड पास के ही गांव का रहने वाला है। वह ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करता है। इस दौरान काफी देर तक बैंक पर हंगामा चलता रहा। सूचना पर माछरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें