फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम के मृतकों और पोप के निधन पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में पोप और पहलगाम में आतंकी के विरोध में श्रद्धांजलि दी गई। संवा - फोटो : केसीए
विज्ञापन
सरधना। रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस और पहलगाम में 25 पर्यटकों की आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने पर सर्वसमाज ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में गहरा शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने शोक प्रार्थना की।
विज्ञापन

दिवंगत पोप फ्रांसिस के लिए मोमबत्ती जलाकर शोक प्रार्थना की गई। पोप फ्रांसिस के निधन पर सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मेरठ धर्म प्रांत के बिशप भास्कर जेसुराज, फादर वलेरियन पिंटो व फादर जॉन मिल्टन ने कहा कि पोप फ्रांसिस का निधन पूरी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु यीशु के उपदेशों, चर्च और गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया पोप फ्रांसिस के निधन के साथ ही चर्च के एक ऐतिहासिक और करुणामय युग का अंत हो गया है। वहीं, कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की मौत पर प्रभु से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन असद गालिब, सूर्यदेव त्यागी, शाहवेज अंसारी, ठाकुर प्रीतीश, फादर पीटर प्रकाश, दीपक शर्मा, सिस्टर मीना नायडू, ब्रदर चाको, फादर जॉन मिल्टन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें