फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लावड़ में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, एसओ समेत कई घायल

Thu, 29 Aug 2019 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के लावड़ में बुधवार देर रात महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वर्दी भी फाड़ दी। एसओ इंचौली, चौकी इंचार्ज व महिला कांस्टेबल हमले में घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर पांच महिलाओं सहित 15 आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी की अफवाहों से वेस्ट यूपी पुलिस हलकान, बैठकों का दौर, मुनादी पर जोर

इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ निवासी पशु व्यापारी असलम भाटी के घर एक महिला तकादा करने गई थी। आरोप था कि असलम उनके यहां से पशु लेकर आए। लेकिन पैसे नहीं दिए। महिला के साथ सादी वर्दी में आए सिपाही शक्ति, बिजेंद्र और पारिक असलम को ले जाने लगे। असलम के परिवार की महिलाओं ने पुलिस और महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर एसओ इंचौली वरुण शर्मा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पहुंचे तो महिलाओं और भीड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम समेत 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लावड़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

संवेदनशील लावड़ में पुलिस पर हमला और बवाल की सूचना कुछ ही देर में फैलती चली गई। वायरलेस सेट पर अधिकारियों के लगातार निर्देशों से हड़कंप मचा था। कुछ ही देर में कार्यवाहक एसएसपी अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और बवालियों को खदेड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें