फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक लाख रुपये नहीं देने पर महिला का फोटो एडिट कर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोपी ने फोटो संपादित कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने फोटो वायरल नहीं करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दो अगस्त की शाम करीब चार बजे उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से आरोपी ने उसका आपत्तिजनक फोटो एडिट कर भेजा। फोटो देखने के बाद वह हैरान रह गई। आरोप है कि मैसेज करने वाले व्यक्ति ने फोटो हटाने के बदले में एक लाख रुपये की मांग की। रुपये देने से इन्कार करने पर आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उनके देवर के मोबाइल पर भी फोटो भेजकर रुपये मांगे। विरोध करने और पुलिस से शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी ने महिला के परिचितों के मोबाइल पर फोटो भेजा। आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें