फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुग्ध विकास विभाग ने किसानों को आत्मनिर्भर डेयरी व्यवसाय का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में हुआ डेयरी कॉन्क्लेव, आधुनिक तकनीकों का एक्सपो
विज्ञापन


फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आयोजित किया गया। जिसमें किसानों, पशुपालकों एवं स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन, चारा प्रबंधन, पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना 2026-27 के तहत ई-लॉटरी में चयनित लाभार्थियों को को चयन पत्र एवं अनुमति पत्र बांटे। उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दुग्ध आयुक्त धन लक्ष्मी ने वर्चुअल माध्यम से दुग्ध विकास विभाग की उपलब्धियों, पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण और आधुनिक डेयरी प्रबंधन से संबंधित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी नत्थू सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवित्र सिंह गिल, सीआईआरसी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार वर्मा, सीडीटीआरआई की प्राचार्या वंदना सिंह ने पशुओं के वैज्ञानिक पालन-पोषण, संतुलित चारा प्रबंधन, रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों पर जानकारी दी। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक भावना जैन ने किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड तथा बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें