फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीन के मांझे से महिला का पैर कटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्कूटी से बाजार से घर जा रही महिला रानी (28) के पैर में चीनी मांझा फंस गया। स्कूटी से मांझा खींचते हुए ले जाने पर महिला का पैर कट गया। ऑपेरशन के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ला निवासी धनराज की पत्नी रानी शुक्रवार को बाजार से सामान लेकर घर जा रही थी। बाजार में उनके पैर में चीनी मांझा फंस गया। जैसे ही वह मांझा निकाल रही थी तभी वहां से जा रहे एक स्कूटी सवार के पहिये में मांझे उलझ गया। वह स्कूटी लेकर आगे बढ़ा को महिला रानी का पैर कट गया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना महिला के परिजनों को दी। परिजन घायल महिला को एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उनके पैर का ऑपरेशन हुआ। परिजनों ने बताया कि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें