फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अकबरपुर नहर में महिला का शव मिला, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात की नहर में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान का प्रयास किया मगर अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अकबरपुर नहर पुल पर महिला का शव पानी में उतराता हुआ देखा गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आसपास से ग्रामीणों को बुलाकर पहचान करने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आसपास के थानों में शव के बारे में सूचना दी गई है ताकि महिला की पहचान हो सके। इसके साथ ही घटना के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें