फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कुंडा फाटक निवासी ताराचंद की बेटी काजल (32) ने वर्ष 2017 में रवि पांचाल से प्रेम विवाह किया था। रवि एक निजी बैंक में लोन संबंधी कार्य करता है। विवाह के कुछ वर्षों बाद रवि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घोपला रोड पर किराए के मकान में रहने लगा था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह रवि अपनी बेटी किट्टू को लेकर घर से बाहर गया था। इसी दौरान मकान मालिक जयपाल ने काजल का शव फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दंपती के बेटा कुंज (7) और बेटी किट्टू (5) हैं। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दंपती में काफी समय से विवाद चल रहा था और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें