फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 21 वर्षीय विवाहिता नन्हों का शव कमरे के अंदर पंखे से कपड़े के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शौकीन गार्डन निवासी समीर की शादी करीब तीन वर्ष पहले नन्हों से हुई थी। दंपती की एक छोटी बेटी है। समीर पेशे से कारपेंटर है। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह समीर काम पर चला गया और करीब तीन घंटे बाद लौटकर आया। घर पहुंचने पर समीर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। यहां नन्हों का शव पंखे से लटका मिला और पास में उनकी बेटी रो रही थी। समीर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक नन्हों की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी का कहना है कि विवाहिता के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें