फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना । अटोरा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मौत की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव अटोरा निवासी कादिर बढ़ई का काम करता है। वह मेलों में लकड़ी के सामान की दुकान लगता है। फिलहाल उसने अहमदाबाद में दुकान लगा रखी है। गांव में उसकी पत्नी शाहना (30 वर्ष) दो बच्चों व सास-ससुर के साथ रह रही थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि पहले शाहना की पति से फोन पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद छत के कुंदे से दुपट्टे से लटकता हुआ शाहना का शव पाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दोनोंं बच्चे स्कूल से व सास, ससुर बाजार से जब लौटे तब घर में शाहना का शव लटकता देखा गया। परिजनों की चीख -पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी पूनम जादौन मौके पर पहुंचीं और शव को नीचे उतरवाया।
पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि हफ्ते भर पहले कादिर घर आया था और बच्चोंं से मिलकर वापस अहमदाबाद मेला करने लौट गया था। इसके बाद फोन पर शाहना उससे किसी बात को लेकर नाराज हो गई । शाहना के दो बच्चोंं मेंं एक छह साल का बेटा और चार साल की बेटी है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया के मुताबिक शादी को 10 साल हो गए हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव था। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें