फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो साल से फरार 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार आरोपियों ने चिकित्सक दंपती की नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख ठगे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार को सरकारी चिकित्सक की नौकरी लगवाने का झांसा देने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला कटका खानपुर जनपद सुल्तानपुर गांव निवासी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। 2024 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से महिला फरार चल रही थी। इसके चलते एसएसपी की ओर से महिला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

टीपीनगर थाने क्षेत्र के सुशांत सिटी निवासी माघवेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह और उनकी पत्नी ज्योति राव दोनों चिकित्सक है। जुलाई 2024 में सरकारी चिकित्सक की नौकरी की भर्ती निकली थी। इस दौरान आरोपी पंकज मिश्रा उर्फ पिंटू, उसकी पत्नी सुमन, प्रभात कुमार और बबलू ने दंपती को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में 70 लाख रुपये लेकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए तथा रकम हड़प ली थी। पैसे लेने के बाद आरोपी गायब हो गए थे। मामले में पुलिस ने पंकज मिश्रा के खिलाफ दो अक्तूबर 2024 को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था, जबकि उसकी पत्नी सुमन फरार चल रही थी। एसएसपी ने सुमन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला सुमन लखनऊ में मौजूद है। इसके बाद टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें