फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे से बताया जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बा निवासी दंपती ने अपने बेटे से जान को खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। दंपती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला कस्बे के वार्ड सात निवासी रचना ने बताया कि उसकी पहली शादी बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। वह उसका उत्पीड़न करता था। इस पर उसने तलाक ले लिया था, परंतु बेटे को ससुराल पक्ष के लोगों ने रख लिया था। महिला ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी दूसरी शादी दौराला निवासी यशपाल से कर दी। आरोप है कि बालिग होने के बाद उसका बेटा अब उसके दौराला निवासी परिवार को धमकी दे रहा है। तीन दिन पहले वह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और जमकर मारपीट की। वह पति यशपाल, बेटे शिवम व उसकी हत्या कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। जिस कारण परिवार में दहशत है। पीड़िता ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार एवं पहले बेटे पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें