फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने बच्चों संग आत्महत्या करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
लावड़ - पति का सुराग नहीं लगने पर शिकायती पत्र लेकर आत्महत्या करने की चेतावनी देती महिला। स्रोत
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी पति का नहीं लगा सुराग, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

लावड़। कस्बे की मोहल्ला नई बस्ती निवासी महिला नगमा ने बुधवार देर शाम लावड़ चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत सौंपते हुए बच्चों संग आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि तीन महीने बाद भी उसके पति का सुराग नहीं लग सका है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

नगमा ने तहरीर में बताया कि लगभग तीन महीने पहले कस्बे के दो युवकों ने उसके पति उमेर को कॉल कर अपने पास बुलाया था। इसके बाद से ही पति घर नहीं लौटे। आसपास के गांव, रिश्तेदारी सभी जगह तलाशने के बाद भी पति का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने दोनों युवकों पर उमेर को लापता करने और अनहोनी की आशंका व्यक्त की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में वह एसएसपी से भी मिल चुके हैं परंतु मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। महिला देर शाम अपने पांच वर्षीय बेटे और चार वर्षीय बेटी को लेकर चौकी पहुंची। चेतावनी दी कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह बच्चों संग आत्महत्या कर लेगी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें