फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के बाहर खड़ी महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव निवासी आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर पीड़िता के परिजनों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर के बाहर किसी काम से खड़ी थी। इस बीच वहां से गुजर रहे आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजनों को आते देख आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें