फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, भिखारी पर घटना को अंजाम देने का अंदेशा, नजदीकी पर भी शक

Wed, 27 Jan 2021 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
चाकू - फोटो : A
विज्ञापन

मेरठ के जानी खुर्द थानाक्षेत्र में बुधवार को गांव कलंजरी में बुधवार सुबह एक महिला की घर में घुसकर चाकू घोंपकर कर दी गई। इस सनसनी घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। पुलिस को अंदेशा है कि किसी भिखारी ने लूटपाट के चलते घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस रंजिश के चलते किसी नजदीकी पर भी शक जताते हुए जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कलंजरी निवासी राजू राजस्थान के भिवाड़ी में होटल में काम करता है। राजू का परिवार गांव में ही रहता है। राजू का बेटा आशु बुधवार सुबह नौ बजे तो बेटी शैली करीब सवा नौ बजे कॉलेज चले गए थे। इस दौरान राजू की पत्नी कुमुद (45) घर पर अकेली थी।

सुबह करीब 11 बजे कुमुद का देवर दीपक किसी काम से घर आया। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दीपक दरवाजा खोलकर घर में घुसा तो बरामदे में कुमुद खून से लथपथ मृत पड़ी थी। यह देखकर दीपक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सीओ सरधना आरपी शाही और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले में फंसा था चाकू, दो पहलुओं पर जांच
पुलिस के अनुसार बताया गया कि घटना सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच होना मानी जा रही है। ग्रामीणों ने इस दौरान एक भिखारी को राजू के घर के आसपास ही घूमना बताया गया, जिससे घटना किसी भिखारी द्वारा करने का अंदेशा है। लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं, जिससे घटना में किसी जान पहचान या नजदीकी के होने का अंदेशा है।

घटना को घर में काम आने वाले चाकू से अंजाम दिया गया। यह चाकू कुमुद के गले में ही फंसा हुआ था। कुमुद के गले में चाकू के गहरे घाव थे। फर्श खून पर फैला हुआ था। बराबर के कमरे में रखी सेफ का सामान भी फर्श पर फैला हुआ था।

माना जा रहा है कि किसी गहरी रंजिश में इस तरह से हैवानियत से हत्या की घटना की गई और इसे लूटपाट की तरफ इशारा दिया गया। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सरधना के अनुसार भिखारी की तलाश में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। परिवार या गांव में किसी से मृतका या उसके परिवार की रंजिश तो नहीं थी, इस पर भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें