थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अनुसार वह जनवरी माह में दौराला की रहने वाली एक महिला से सिलाई सीखने जाती थी। आरोप है कि बीती जनवरी को महिला ने उसे अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके गांव निवासी दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
बाद में किसी को कुछ बताने की सूरत में उसके परिवार के खात्मे की धमकी देकर युवती को घर वापस भेज दिया। आरोप है कि घटना के अगले दिन आरोपी महिला की एक साथी महिला पीडिता के घर पहुंची और उसे दवाई दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई।
इसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पद्धार्थ सुंघाकर एक सफेद रंग की कार में बिठा दिया। अगले दिन जब युवती को होश आया तो वह गुडग़ांव के एक इलाके में थी। आरोप है कि वहां मौजूद युवक ने उसे बताया कि उसने उसे 40 हजार की रकम देकर आरोपियों से खरीदा है। इसके बाद उक्त युवक आठ माह तक युवती को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
बीते एक सप्ताह पूर्व वह किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को पीड़िता परिवार के लोगों के साथ कप्तान कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कोर्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर दौराला मनोज कुमार मिश्र के अनुसार पीडिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। पीडिता को मैडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।