फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: महिला ने प्रार्थना पत्र फाड़कर वरिष्ठ लिपिक को जड़ा थप्पड़, यह है पूरा मामला

Wed, 08 May 2019 08:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई, तो महिला का पारा चढ़ गया। निगम में पहुंची महिला ने पथ प्रकाश विभाग के वरिष्ठ लिपिक को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पत्र रिसीव तक नहीं करने पर गुस्साई महिला ने वरिष्ठ लिपिक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों की तरफ से कुतुबशेर थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के वरिष्ठ लिपिक एसपी भटनागर पेंशन कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान वार्ड 9 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला वहां पहुंची। महिला ने एसपी भटनागर को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, कई बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं। एसपी भटनागर ने कहा कि यह कार्य उनके स्तर का नहीं है। जहां खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगनी है, वहां का इस्टीमेट बनेगा और इस्टीमेट बनाने का कार्य अवर अभियंता का है। 

एसपी भटनागर ने कहा कि यह कार्य अवर अभियंता स्तर का है, आप उन्हीं से संपर्क करो। इस पर महिला ने कहा कि और कितने चक्कर काटूं, आप इधर से उधर भेज रहे हो। इसी बीच महिला ने प्रार्थनापत्र उठाया और फाड़ने के बाद लिपिक एसपी भटनागर के ऊपर फेंक दिया और एसपी भटनागर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। बगल की कुर्सी पर बैठे एक अन्य लिपिक रामकुमार ने महिला को रोकना चाहा, मगर महिला उस पर भी भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला के साथ खड़ा कोई युवक मोबाइल फोन से इस घटनाक्रम की वीडियो भी बना रहा था, जिसके बाद उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। जब वीडियो वायरल हो गया, तो दोनों ही पक्षों की तरफ से कुतुबशेर थाना पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद नगरायुक्त से मिली 
नगर निगम सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद भी एसपी भटनागर ने किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं, महिला ने पेंशन कार्यालय से निकलने के बाद नगरायुक्त के कार्यालय में बैठी रही और कर्मचारियों पर उसके साथ बदसलूकी का आरोप लगाती रही। जब तक एसपी भटनागर नगरायुक्त के पास पहुंचे, तब तक महिला वहां से जा चुकी थी। 

घटना की पुनरावृत्ति की आशंका जताई 
पीड़ित लिपिक एसपी भटनागर ने नगरायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया है। उसमें ऐसी घटना की पुनरावृत्ति होने की आशंका जताई है। एसपी भटनागर का कहना है कि किसी ने उनको अपमानित करने के लिए यह षड्यंत्र रचा है। वह महिला को जानता तक नहीं है और पहले कभी स्ट्रीट लाइट के बारे में महिला ने उन्हें प्रार्थना पत्र नहीं दिया। एसपी भटनागर का कहना है कि साजिश इसलिए जाहिर हो रही है, क्योंकि जब महिला ने थप्पड़ मारा, तो उस दौरान कोई व्यक्ति पीछे से मोबाइल से वीडियो बना रहा था और उसी ने वीडियो वायरल किया। 

पुलिस को तहरीर दे दी गई है, कार्रवाई होगी - नगरायुक्त 
इस मामले में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि निगम परिसर में हुई यह घटना गंभीर है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है, मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। 

वर्जन ----
घटना में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। लिपिक ने अपने साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है तो महिला ने छेड़छाड़ का। मामले की जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिरोही, प्रभारी, कुतुबशेर थाना।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें